वृश्‍चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मासिक राशिफल

घर के कार्यों में रह सकती है व्यस्तता

यह माह आपके लिए उतार-चढ़ावपूर्ण रह सकता है| हालॉंकि इस माह आपको भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा| कार्यों में अपेक्षित सफलताएँ प्राप्त होने लगेंगी| आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं| पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ प्राप्त होगा| सन्तान से सम्बन्धित किसी उपलब्धि से आपको गर्व का अनुभव होगा| मांगलिक कार्यक्रमों की योजनाएँ बनेंगी| घर के कार्यों में व्यस्त रहने के योग बन रहे हैं| जहॉं तक नौकरीपेशा वर्ग का प्रश्‍न है, तो इस माह स्थितियॉं पूर्ववत् चल रही हैं| गोचरीय स्थितियों के परिवर्तन से अब कार्यालयीय समस्याओं में सुधार होता दिखाई देगा| व्यवसायी वर्ग के लिए समय मध्यम फलप्रद बना हुआ है|
माह में सावधानी रखने योग्य तारीखें : 6, 7, 15, 16, 25 एवं 26 मई, 2020