शुभ फलों के बन रहे हैं योग
यह माह आपके लिए अनुकूल फलप्रद बन रहा है| आजीविका सम्बन्धी शुभ फलों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं| स्वभाव में अनुकूलता बनी रहेगी| आपका आत्मविश्वास एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा| कार्यों में भी अपेक्षित गति प्राप्त होगी| भूमि, भवन, वाहन आदि से सम्बन्धित लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं| पारिवारिक दृष्टि से समय उतार-चढ़ावपूर्ण बन रहा है, जिसके चलते आपका मन विचलित हो सकता है| हालॉंकि ये समस्याएँ कुछ ही दिनों में ठीक होने के योग हैं| व्यवसायी वर्ग के लिए समय उत्तम फलकारी बना हुआ है| व्यापार विस्तार की नवीन योजनाएँ बनेंगी एवं उनकी क्रियान्विति भी सम्भव है|
माह में सावधानी रखने योग्य तारीखें : 4, 5, 12, 13, 14, 22, 23, 24 एवं 31 मई, 2020