Published : October, 2008
आवश्यक सामग्री : दक्षिणावर्ती शंख, अक्षत, दो लाल कपड़े, चौकी, लाल चन्दन|
शुभ मुहूर्त : विजयादशमी को सायंकाल|
प्रयोग अवधि : 20 दिन|
प्रयोगविधि : विजयादशमी को सायंकाल एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें| 108 अक्षत लेकर उन पर चन्दन लगाएँ| तदुपरान्त नीचे दिए गए मन्त्र का एक उच्चारण करें, प्रत्येक उच्चारण के साथ एक अक्षत दक्षिणावर्ती शंख में डालें| इस प्रकार विजयादशमी से लेकर दीपावली तक 20 दिन करें| प्रयोग का समय सायंकाल या रात्रिकाल किया जा सकता है| प्रतिदिन प्रयोग करने के उपरान्त दूसरे लालवस्त्र से दक्षिणावर्ती शंख को ढँक दें| शंख वहीं चौकी पर स्थापित रहना चाहिए| 20 दिन के उपरान्त लाल वस्त्र में अक्षत सहित दक्षिणार्ती शंख को बॉंध लें और उसे उस स्थान पर रखें, जहॉं आप पैसा रखते हैं| इस प्रयोग से वर्षभर आप पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और धन-समृद्धि का आगमन होगा|
नित्य जपनीय मन्त्र : ॥ ऐं श्रीं ह्रीं क्लीं ॥
